भोपाल रेल मण्डल ने एक माह में बेटिकिट यात्रियों से कमाए 3 करोड़ 10 लाख

रेल्वे ने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
bhopal rail mandal

bhopal rail mandal ticket panelty

भोपाल मंडल रेल मंडल वाणिज्य विभाग की टीम के आपसी समन्वय से वर्तमान वित्तीय वर्ष में अबतक 11 माह अप्रैल एवं फरवरी,2026 तक में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले और बिना बुक गये सामान सहित कुल 5,69,623 मामलों से 36.30 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 2,79,940 मामले, अनुचित टिकट के 2,86,997 मामलें एवं 2,686 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है।

फरवरी महीने में बेटिकिट यात्रियों से कमाए 3 करोड़ 10 लाख

जबकि केवल फरवरी माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 23,431 मामलें, अनुचित टिकट के 25,971 मामलें एवं 272 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल फरवरी में कुल 49,674 मामलों से कुल 3.10 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है।

यात्रियों से अपील 

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews