Hindi News

भोपाल रेल मंडल ने आठ माह में माल यातायात से कमाए 470.8 करोड़ रूपये

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
अकेले नवम्बर माह की बात करे तो मंडल ने 11,811 मालगाड़ी वैगनों से 0.65 मिलियन टन माल यातायात से 75 करोड़ 76 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया।
भोपाल रेल मंडल ने आठ माह में माल यातायात से कमाए 470.8 करोड़ रूपये

Bhopal Railway Division

भोपाल रेल मंडल ने आठ माह में माल यातायात से 470.8 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया है। मण्डल ने नवम्बर माह में 0.65 मिलियन टन माल लदान से 75.76 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित करते हुए रिकार्ड बनाया बनाया है।

अधिकारी लगातार करते है निरीक्षण 

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मण्डल के माल यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया और सीनियर डीओएम रोहित मालवीय के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भोपाल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर तक यानि आठ माह में 4.12 मिलियन टन माल यातायात से 470.8 करोड़ रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया।

नवम्बर माह में ही करोड़ों का राजस्व 

अकेले नवम्बर माह की बात करे तो मंडल ने 11,811 मालगाड़ी वैगनों से 0.65 मिलियन टन माल यातायात से 75 करोड़ 76 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया। पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल द्वारा माल यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी जारी रखेगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews