भोपाल रेलवे हादसा: लापरवाही पर इन अफसरों पर गिर सकती है गाज

भोपाल रेलवे हादसा: लापरवाही पर इन अफसरों पर गिर सकती है गाज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह 9 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर बड़ा हादसा हो गया। फुट ओवर ब्रिज के स्लैब गिरने से 9 यात्री घायल हो गए। इनमें एक गंभीर हालत में है। इस हादसे में रेलवे प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। प्ररंभिक जांच में इस हादसा का जिम्मेदार भोपाल स्टेशन के तीन अफसरों को माना जा रहा है। इनपर जांच के बाद गाज गिरना भी तय माना जा रहा है।

प्लेटफार्म हादसे में स्टेशन डायरेक्टर, डीआरएम, और सीनियर डीईएन को घटना का जिम्मेदार माना जा रहा है। रेल अधिकारियों के अनुसार हादसे को लेकर जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। डीआरएम बोरवणकर ने 9 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से दो पुर जा रहे थे। इस दौरान दो नंबर प्लेटफार्म जाने वाले फुटओवर ब्रिज के स्लैब गिरने से 9 लोग घायल हो गए। घटना को देखते ही अन्य यात्रियों में दहशत का महौल है। गनीमत रही की हादसे के समय प्लेटफार्म के पास ज्यादा यात्री नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के तुरंत बाद भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के प्लेटफार्म पर जर्जर ब्रिज को ढहाया रहा। मौके पर क्षतिग्रस्त एरिया चिन्हित कर मार्ग को पूरी तरह से रोक दिया गया है। प्लेटफार्म 2 पर आ रही ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने हादसे पर दुख जातते हुए हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया। रेलवे अधिकारी मामले की जांच करने में जुटे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews