BHOPAL-गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह लाल परेड मैदान में, पुलिस ने किया रोड डायवर्सन

State Congress Committee's bicycle rally.

Traffic plan in Bhopal changed

BHOPAL NEWS :  26 जनवरी-2024 को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह भोपाल लाल परेड मैदान पर किया जायेगा। इस दौरान प्रातः-06ः00 बजे से आवश्यकतानुसार प्रवेश, पार्किंग एवं डायवर्सन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-
 कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों के वाहनों हेतु मार्ग एवं पार्किग व्यवस्था:
 पास प्रवेश मार्ग पार्किंग स्थल
01 लाल पास सत्कार द्वार (गेट-01) कांच गेट के सामने/सांस्कृतिक मंच के सामने,
02 पीला पास प्रबंध द्वार (गेट-06) बैंड स्कूल के सामने
03 हरा पास प्रबंध द्वार (गेट-06) मोतीलाल स्टेडियम
04 नीला पास विजय द्वार (गेट-03) हाॅर्स राइडिंग मैदान
05 जनता प्रवेश द्वार
गेट-03विजय द्वार पुलिस पेट्रोल पंप के सामने
गेट-04 शोर्य द्वार- एम.व्ही.एम काॅलेज ग्राउण्ड
06 जनता प्रवेश द्वार
गेट-05 केंन्टीन द्वार -क्षिप्रा भवन के पास
परिवहन यान, अनुमति प्राप्त भारी वाहन एवं आम वाहनों के लिए डायवर्सन एवं यातायात व्यवस्था-
रोशनपुरा चौराहा से भारत टाॅकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा, लिली टाॅकीज होते हुये भारत टाॅकीज की ओर जा सकेंगे। टी.टी.नगर से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड आफिस चौराहा ,डीबी माॅल, प्रेस काॅम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाॅकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी।
 भारत टाॅकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टाॅकीज पी.एच.क्यू. तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जा सकेगें। बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टाॅकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चैराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ई.ओ.डब्ल्यू आफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस काॅम्प्लेक्स, डीबी माॅल, बोर्ड आॅफिस चैराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी। प्रातः 07ः30 बजें से कार्यक्रम समाप्ति तक कोई भी सामान्य वाहन पुलिस मुख्यालय तिराहे तथा कंट्रोल रूम तिराहे के बीच प्रवेश नहीं कर सकेगें। पुराने एस.पी.आफिस कार्यालय तिराहे और शब्बन चौराहे के बीच वाहन पार्किग प्रतिबंधित रहेगी।
अनुमति प्राप्त वाहन प्रातः-07ः00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड की ओर, वल्लभ भवन रोटरी चौराहा से लाल परेड की ओर, भारत टाॅकिज से लाल परेड की ओर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आम जनता से अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार डार्यवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews