भोपाल-आरपीएफ नें रेल्वे का लोहा चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले 09 आरोपियों को पकड़ा

भोपाल-आरपीएफ नें रेल्वे का लोहा चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले 09 आरोपियों को पकड़ा

BHOPAL NEWS : रेल सुरक्षा बल, निशातपुरा को 24 फरवरी  को मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति मिनी लोडिंग वाहन डीएल 01 एल आर 2907 से न्यू कबाड़ खाना भोपाल मेें रेलवे का सामान को बेच रहे है। सूचना प्राप्त होने पर आरपीएफ स्टाॅफ  न्यू कबाड़ खाना भोपाल पर पहुचे, तो मौके पर उन्होंने देखा की जो सूचना उन्हे मिली थी वह सही थी, आरोपी रेलवे के स्र्कैप मटेरियल उतार रहे थे और मिनी लोडिंग वाहन डीएल 01 वाहन के साथ में 06 व्यक्तियों को रेलवे के स्र्कैप मटेरियल को अनलोड कर कबाड़ी को बेच रहे थे l

संत हिरदारामनगर रेल्वे स्टेशन से चुराया लोहा 
मौके पर सभी से पूछताछ करने पर पता चला की रेलवे का यह सामान को 24 फरवरी  को रेलवे स्टेशन संत हिरदारामनगर के निर्माण कार्य से निकले रेलवे के लोहे को आरक्षण कार्यालय बिल्डिग के पास से लाया गया है, RPF की टीम मौका कार्रवाई उपरांत सभी को रेल संपत्ति एवं वाहन सहित आरपीएफ थाने लेकर आई। सभी पकड़े गये अरोपियों से पूछताछ करने पर पाया गया कि ओम प्रकाश मेघानी से पेटी कान्ट्रैक्ट पर आइसा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार अमजद के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। अमजद वह उसके सुपरवाइजर के कहने पर ही रेल सामग्री को बेचने हेतु कबाड़खाना ले जाया गया था। मामला प्रथम दृश्यता रेल संपत्ति की चोरी का पाए जाने पर मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया।
मामले में पकड़े गए आरोपी 
अमजद खान (आइसा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार), मोहम्मद गोरी, मो हनीफ, रानु खांन (रिसीवर), अथर खान, अन्सार खांन, इकबाल, रिजवान, शेख रहीम को पकड़ा गया। मामले में रेल संपत्ति की वास्तविक चोरी और पूर्व अपराध के संबंध में जांच हेतु आरोपी अमजद खान (आइसा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार ), मोहम्मद गोरी, मो हनीफ, रानु खांन (रिसीवर) की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर तीन दिन का आरपीएफ कस्टडी रिमांड प्राप्त किया गया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews