भोपाल सैण्ड ट्रक आनर्स एशोसिएशन की हड़ताल समाप्त, मंत्री बोले- अब सिर्फ चेकपोस्ट पर ही चेक होंगी गाड़ियां

भोपाल सैण्ड ट्रक आनर्स एशोसिएशन की हड़ताल समाप्त, मंत्री बोले- अब सिर्फ चेकपोस्ट पर ही चेक होंगी गाड़ियां

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में 11 मील पर 12 दिनों से चल रही हड़ताल को लेकर भोपाल सैण्ड ट्रक आनर्स एशोसिएशन (Sand Truck Owners Association) से चर्चा कर उनकी वैधानिक मांगो को खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह (Brijendra Pratap Singh) ने स्वीकार किया, जिससे यूनियन द्वारा हड़ताल (Strike) समाप्त कर दी गई।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि रेत की रॉयल्टी वाली गाड़ियों को कोई भी विभाग नहीं रोकेगा और केवल चेक-पोस्ट पर ही गाड़ियों की जांच होगी। उन्होंने कहा कि वैधानिक गाड़ियों को अब किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यूनियन की जो वैधानिक मांगे थी, उसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्हीकल के हिसाब से रेत की मात्रा का पैरामीटर तैयार किया गया है, पैरामीटर के अनुसार 6 व्हील वाली गाड़ी में 10 QMT आर्थात 350 वर्गफिट, 10 व्हील वाली गाड़ी में 16 QMT आर्थात 600 वर्गफिट, 12 व्हील वाली गाड़ी में 18 QMT आर्थात 700 वर्गफिट, 14 व्हील वाली गाड़ी में 12 QMT आर्थात 800 वर्गफिट और 16 व्हील वाली गाड़ी में 25 QMT आर्थात 900 वर्गफिट रेत लाई जा सकती है।

खनिज मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी यह निर्देश दिये हैं कि जो नियमानुसार व वैधानिक रूप से रेत का ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं ऐसे लोगों को सरकार का सपोर्ट रहेगा और अवैधानिक एवं नियम के अनुसार परिवहन नहीं करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ कानून की समस्या आ रही है, कानून नियम में भी शीघ्र सुधार किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews