पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा को बड़ा झटका, चार मामलों में स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा को बड़ा झटका, चार मामलों में स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

भोपाल। पूर्व मंत्री व भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक दिन पहले ही उनके इंदौर स्थित बंगले को कुर्क किया गया था। अब पटवा को भोपाल की स्पेशल कोर्ट ने चार मामलों में दोषी मानते हुए उन्हें सजा सुनाई है।

जानकारी के मुताबिक़ विधायकों सांसदों की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को यह सजा सुनाई है। उन पर चेक बाउंस, जानबूछकर लोन की रकम नहीं लौटाने समेत चार मामलों में यह सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी मामलों में उन्हें 6-6 महीनों की सजा सुनाई है। उन पर डेढ़ गुना जुर्माना भी लगाया गया है। फिलहाल पटवा को जमानत मिल गई। विधायक आगे हाइकोर्ट में अपील करेंगे।

इससे पहले दिसम्बर में भी राजधानी की एक विशेष अदालत ने चेक बाउंस के दो मामलों में पूर्व मंत्री और भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा को 6 महीने की जेल और 30 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। वहीं एक दिन पहले ही पटवा का इंदौर के पॉश इलाके में स्थित बंगला कुर्क कर लिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews