भोपाल-टी टी नगर पुलिस ने पकड़े चोर, लाखों की कीमत के वाहन बरामद

आरोपी रात को कालोनी में घुसकर, लाॅक तोड़कर वाहनों की चोरी करते थे, उसके बाद चोरी के वाहनो को अलग-अलग स्थानों पर छुपाते थे। 
भोपाल-टी टी नगर पुलिस ने पकड़े चोर, लाखों की कीमत के वाहन बरामद
BHOPAL NEWS : भोपाल की थाना टी टी नगर पुलिस को बडी सफलता मिली है, पुलिस ने स्कूटी चोरों को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपियों के पास से 06 चोरी की मोपेड वाहन बरामद किए है, आरोपी रात को कालोनी में घुसकर, लाॅक तोड़कर वाहनों की चोरी करते थे, उसके बाद चोरी के वाहनो को अलग-अलग स्थानों पर छुपाते थे।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम 
आरोपी मौका मिलते ही पार्किंग और मल्टी से गाड़ियां चुराते थे और फिर उन्हे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कुछ दिनों के लिए बेच देते थे, इसके बाद खरीदार तलाशकर सस्ते दामों में यह गाड़ियां बेच देते थे।
पुलिस ने ऐसे तलाशे आरोपी 
पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे 250 सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया और फिर संदेह के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी मिलकर घटना को अंजाम देते थे आरोपियों से अलग-अलग स्थान पर छुपाये गये 06 वाहनो को जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी  मो0 कैफ पिता शब्बन खान उम्र-20 साल नि0-म.नं-140, इंदिरा नगर नाले के पास थाना टीला जमालपुरा भोपाल, शोएब खान पिता सुभराती खान उम्र-23 साल नि0-बागमुफ्ती कवीटपुरा भोपाल,उमर खान पिता मो0 नासिर खान उम्र-19 साल नि0-म.नं-18, इस्लामीगेट शाह0 बाद भोपाल को गिरफ्तार किया है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews