VIDEO: भोपाल में ‘टिड्डी दल’ की दस्तक, किसानों की चिंता बढ़ी

VIDEO: भोपाल में ‘टिड्डी दल’ की दस्तक, किसानों की चिंता बढ़ी

भोपाल| प्रदेश के कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा चुके टिड्डी दल ने अब भोपाल में भी दस्तक दे दी है| रविवार को टिड्डी दल भोपाल पहुंचा| आसमान में टिड्डियों को देख लोग हैरान हो गए, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है| इससे पहले प्रदेश के अन्य जिलों में टिड्डी दल के हमले से किसानों की फसले चौपट हो रही है। हालांकि टिड्डी दल से निपटने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है|

रविवार को राजधानी भोपाल पहुंचे टिड्डी दल की दस्तक से किसानों की चिंता बढ़ गई है| टिड्डी दल फसलों और पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचाता है लिहाजा अब जब ये भोपाल पहुंच गया है तो आसपास के इलाकों में भी इसके पहुंचने के आसार हैं जिसके कारण किसान चिंतित हैं। किसानों ने टिड्डी दल से निपटने की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।

भोपाल के भेल के कई इलाकों में टिड्डीयों को देखा गया है। टिड्डियों का झूंड देखने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। आसमान में इतनी बड़ी संख्या में टिड्डियों को देख लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाये|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews