
Bhopal News : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मंत्री विश्वास सारंग ने प्रस्तावित निशातपुरा कोच फैक्टरी के समीप आरओबी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। जल्द ही इसका भूमिपूजन भी किया जाएगा। इस दौरान रेलवे, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी रहे मौजूद।
यह आरओबी भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म 1 द्वारिका नगर से खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला तक पहुंचेगा। यह देश का पहला ऐसा ब्रिज होगा जो 6 रेलवे ट्रैकों को पार करेगा।
90 करोड़ आएगी लागत
भारतीय रेलवे द्वारा इस प्रोजेक्ट पर लगभग 90 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। पहले फेस में 72 करोड़ राज्य सरकार से रेलवे को दिया जा चुका है। यह लगभग 18 महीनों में बनकर पूरा होगा। इसकी लंबाई 610 मीटर का होगी। यह ब्रिज भोपाल स्टेशन, करोंद, अरेरा कॉलोनी, मिनाल, छोला, विदिशा और नए भोपाल की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगा, जिससे वाहनों का 15 किमी का चक्कर बचेगा। इस आरओबी के बनने से लगभग 15 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। निशातपुरा आरओबी के निर्माण देश के लिए इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण बनेगा। इससे यातायात की सुविधा बढ़ेगी, लोगों के समय की भी काफी ज्यादा बचत होगी।
[dgv_vimeo_video id=”1022832448″]
कांग्रेस पर साधा निशाना
इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “बुधनी और विजयपुर से वह कांग्रेस को चुनौती देते हैं कि अपनी जमानत बचा लें क्योंकि यहां प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिना किसी मुद्दे के बातचीत करना कांग्रेस नेताओं की आदत है। उनका यही इतिहास रहा है। कांग्रेस के नेता चुनाव के समय कहते कुछ और हैं करते कुछ और हैं। यह देश को तोड़ने वाली राजनीतिक दल है।
[dgv_vimeo_video id=”1022830324″]
[dgv_vimeo_video id=”1022831826”]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

