भोपाल में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, जानें पूरा मामला

हिस्ट्रीसीटर बदमाशों ने 13 अगस्त को अगवा कर लिया और एक फैक्ट्ररी में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने तीन राउंड फायर भी किए।
Marpit Crime Police

Bhopal News : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जो कि बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला है। दरअसल, यहां एक युवक को सरेआम बदमाशो द्वारा मारा गया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक को निर्वस्त्र करके बुरी तरह से पीटा गया है। इस दौरान उसपर ठंडी बीयर उड़ेल जा रहा है।

गौतम नगर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। जब 23 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र को कुछ हिस्ट्रीसीटर बदमाशों ने 13 अगस्त को अगवा कर लिया और एक फैक्ट्ररी में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने तीन राउंड फायर भी किए। केवल इतना ही नहीं उन्होंने पीड़ित को पैरों पर झुकाकर माफी भी मंगवाई है।

13 अगस्त की घटना

वहीं, पीड़ित की पहचना गौरव मिश्रा के रुप में की गई है। जिसने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों के साथ 12 अगस्त को थोड़ी नोक-झोक हो गई थी। जब पीड़ित अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी करने एक रेस्ट्रां में गया था। इसके अगले दिन यानी 13 अगस्त को दीपक ठाकुर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर गौरव को डीआईजी चौराह से अगवा किया और सेमरा में फैक्ट्ररी के अंदर ले गए, जहां पहले से ही करीब 12 से 15 लोग मौजूद थे। जिनके पास अलग-अलग तरह के धारदार हथियार थे। वहीं, पीड़ित का कहना है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही, ना ही मामला दर्ज कर रही है, बल्कि उसे उल्टा फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews