भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने पकड़े लुटेरे, लूट के मोबाईल और वाहन बरामद

आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी और मोबाईल लूटने की वारदात को अंजाम देते थे।
MP POLICE

railway property thief

भोपाल की थाना हबीबगंज पुलिस ने शातिर लुटेरो और वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए चोरों ने मोबाईल लूट की 02 और दो वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है, पुलिस ने आरोपियों से करीब 3.50 लाख रुपये के लूट के मोबाईल लूट व चोरी के वाहन बरामद किए है।

यह था मामला 

दरअसल शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र यादव अरेरा कालोनी हबीबगंज भोपाल निवासी ने 26 सितंबर को वाहन चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी, वही एक अन्य शिकायतकर्ता सुनीता जोगदण्ड ने भी शिकायत दर्ज करवाई कि 09 अक्टूबर को  तीन अज्ञात लड़कों ने पास आकर मोबाइल फोन झपट लिया। वही और शिकायत में देवेन्द्र नारायण पाण्डेय ने मोबाईल लूट की घटना दर्ज करवाई।

लगातार लूट की घटनाओं से पुलिस हुई सतर्क 

इलाके में लगातार लूट की घटनाओं के चलते पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना करके जिस वाहन से भागे है वह वाहन बिट्टन मार्केट के पास खडा है। इस सूचना पर  घेरा बन्दी करके पुलिस ने एक नाबालिग बालक को पकडा गया जिसने पूछताछ पर बताया कि मैं व मेरे सागर से आये दोस्त ध्रुव उर्फ महर्षि एंव पुष्पा उर्फ हल्ले अहिरवार के साथ मिलकर हम तीनो लोग तफरी करने के लिए निकले तभी हम तीनो ने सोचा कि जल्दी पैसे कमा लेते है जल्दी पैसो कमाने की चाह में बडी जगह चलकर बडी वारदात करने का षंडयत्र बनाया।  दिनाँक 09.10.25 को पैदल जा रही महिला से ओपो के 13 एक्स मोबाईल फोन मोबाईल फोन झपटा और उसी दिन एक महिला से वीवो कम्पनी वाय-20 झपटा था और वहाँ से भाग कर ईश्वर नगर आ गए थे। आरोपी ध्रुव उर्फ महार्षि से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पूर्व में अपने दोस्त पुष्पा उर्फ हल्ले निवपासी लक्ष्मी नगर जिला सागर के साथ मिलकर थाना बहेरिया जिला सागर में एक मोटर सायकल मारपीट कर छीनना स्वीकार किया। वही 26/09/2025 के शाम 07.00 बजे यामाहा आर-15 क्र.MP04ZH8174 को अरेरा कालोनी हबीबगंज चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews