बैठक में बोले भूपेन्द्र सिंह-समय-सीमा में पूरे करें प्रोजेक्ट, विलंब नहीं

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह(Urban Development and Housing Minister Bhupendra Singh)  ने साफ निर्देश दिए है कि सभी विकास प्राधिकरण और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण स्वीकृत प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूरा करें। किसी भी प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़े.. खाद्य मंत्री का बड़ा बयान-करोड़ों की योजना तैयार, हर जिले से जुड़ेंगे 1-1 लाख हितग्राही

दरअसल, सोमवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के कार्यों की समीक्षा की और कहा कि लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया में तेजी लायें। ऐसी प्रक्रिया अपनायें कि भवन स्वामियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। वर्तमान में प्रचलित टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग एक्ट (town and country planning act) में संशोधन के संबंध में एक सप्ताह में सुझाव दें। उन्होंने कहा कि नियमानुसार प्रोजेक्ट के डिनोटीफाई करने की कार्यवाही करें। वही भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और देवास प्राधिकरणों की अलग-अलग समीक्षा की।

यह भी पढ़े.. वित्त विभाग के आदेश से खुश नहीं MP के कर्मचारी, बोले-नहीं मिलेगा वास्तविक लाभ

बैठक में सीईओ भोपाल विकास प्राधिकरण  बुद्धेश वैद्य ने बताया कि मिसरोद फेज-1 और फेज-2 का कार्य लगभग 90 प्रतिशत, एयरोसिटी फेज-1 तथा राजाभोज आवासीय योजना का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। रक्षाविहार चरण-3 और एयरोसिटी चरण-2 का कार्य वर्ष 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा।बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  मनीष सिंह, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास  निकुंज श्रीवास्तव, आयुक्त टाउन एवं कंट्री प्लानिंग  अजीत कुमार, उप सचिव तरूण राठी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews