मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि, Twitter के फॉलोअर्स 2 लाख पार

उच्च शिक्षा विभाग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने 2022 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है  उच्च शिक्षा विभाग के शासकीय सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। , इस पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने समस्त प्राध्यापकों और विद्यार्थियों और फॉलोअर्स युवाओं को बधाई दी है।

यह भी पढ़े….Government Job 2022: यहां 921 पदों पर निकली है भर्ती, 30 मई से शुरू होंगे आवेदन, जानें आयु-पात्रता

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के समस्त महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता से यह कीर्तिमान हासिल हुआ है। शिक्षा का काम ही विद्यार्थियों को जागरूक करना है, विभागीय सोशल मीडिया अकाउंट से यह कार्य सतत जारी है। प्रवेश, परीक्षा और परिणाम यह वह तीन बिंदु है, जो उच्च शिक्षा की कुँजी है। विभाग के ट्वीटर अकाउंट पर इनकी सुगम और समय पर जानकारी उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास हुआ है।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के साथ ही वह समस्त प्रयास किए गए हैं, जिनसे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उच्च शिक्षा वास्तविकता में विद्यार्थियों में वह सभी गुण विकसित करती है, जिनका सदुपयोग विद्यार्थी जीवनपर्यंत करते हैं। हमने युवा संवाद कार्यक्रम, नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठियाँ, कार्यशाला, कॅरियर मेले सहित वर्ष भर विद्यार्थी हित के कार्यों का सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार किया है। इससे प्रदेश के विद्यार्थी तकनीक से लैस होकर मोबाइल या लेपटॉप पर एक क्लिक पर सारी जानकारी प्राप्त कर सके।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2022: 4 दिन फिर बंद रहेंगे बैंक, चेकबुक-पासबुक के काम होंगे प्रभावित! जानें डिटेल्स

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में शिक्षा के लिए किए जा रहे हर तरह के नवाचारों और योजनाओं की जानकारी से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराना और उन्हें जागरूक करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग हमेशा प्रयत्नशील रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews