MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, महाप्रबंधक समेत 16 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, 1 की सेवा समाप्त

mp news suspended

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों (MP Employees Officer) पर बड़ी कार्रवाई की गई है।  एक तरफ काम में गड़बड़ी करने पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने 14 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया, इनमें तीन महाप्रबन्धक स्तर के अधिकारी है। वही एक आउटसोर्स कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है।वही दूसरी तरफ होशंगाबाद में शिकारियों को छोड़ने वाले वनपाल और वनरक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, खाते में आएगी 9000 तक की राशि

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने विदिशा वृत्त अंतर्गत कॉलोनियों के बाह्य विद्युतीकरण में अनियमितता और लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन महाप्रबंधक  व्ही.के.बघेल, उपमहाप्रबंधक बीएस कुशवाह,रामपाल सिरसाटे,  एनडी स्वर्णकार, प्रबंधक  शशांक शेखर पांडेय, सहायक प्रबंधक संजय पौराणिक,  खुशाल कुमार अहिरवार एवं लाईन परिचारक अवध प्रसाद धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही सेवाप्रदाता कंपनी के माध्यम से कार्यरत सब-स्टेशन ऑपरेटर रघुवीर सिंह राजपूत को सेवा से पृथक कर दिया गया है।

इसी प्रकार रायसेन वृत्त की कॉलोनियों के बाह्य विद्युतीकरण में अनियमितता और लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन उपमहाप्रबंधक एसके गुप्ता, जीएल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  गणेश शंकर मिश्रा ने सचेत किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े..MP: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 1 मई से पहले पूरा करें ये काम, वरना पेंशन में होगी देरी!

उन्होंने कहा कि कंपनी में भृष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें। प्रबंध संचालक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि कंपनी एवं उपभोक्ता सेवा संबंधी कार्य पूरी सजगता, ईमानदारी और पारदर्शिता से करें। उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है और उपभोक्ताओं से अन्याय एवं धोखाधड़ी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि आर्थिक अनियमितताओं और सेवाओं में लापरवाही के मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे कार्य निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और उपभोक्ताओं के हितों का हमेशा ध्यान रखें।

वनपाल और वनरक्षक सस्पेंड

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पचमढ़ी स्थित सिंगानामा सर्किल में डाइनामाइट के साथ पकड़े गए शिकारियों को बिना कार्रवाई के छोड़ने पर वनपाल जगदीश बौरासी व वनरक्षक पुष्पराज मढ़ोतिया को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचने वाले वनरक्षक उमेश चौरे व शिवनारायण देवड़ा की भूमिका की जांच की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews