मध्यप्रदेश में Zomato की रफ्तार पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी ये चेतावनी

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra)का बड़ा बयान सामने आया है। गृह मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि जौमेटो को भी टैफिक नियमों का पालन करना होगा। यह आम जनता की जान से खिलवाड़ है।अगर भविष्य में कोई भी घटना होती है तो यह कंपनी की जिम्मेदारी होगी।कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए नई अपडेट, 31 मार्च से पहले करें ये काम, वरना सैलरी में होगी बड़ी कटौती!

दरअसल, ऑनलाइन फ़ूड डिलेवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) की रफ्तार पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लग गया है। जोमैटो ने 10 मिनिट में फ़ूड डिलेवरी की योजना शुरू की है, जिसका भारी विरोध होने लगा है, ऐसे में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जौमेटो कंपनी को चेतावनी दी है कि वह आम जनता और अपने कर्मचारियों की जान जोखिम में डालने वाली इस योजना को तत्काल वापस ले नहीं तो किसी भी घटना की जिम्मेदारी कंपनी की मानी जाएगी।कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि जौमेटो कंपनी ने जो 10 मिनिट में फ़ूड डिलेवरी की जो योजना बनाई है,  वह आम जनता व खुद उसके कर्मचारियों के लिए भी घातक है। कर्मचारी तय समय मे फ़ूड डिलेवरी करने के लिए जान जोखिम में डालकर अपना वाहन दौड़ाएंगे क्योंकि व्यस्त समय मे इतने कम समय मे नियत स्थान पर पहुचना सम्भव ही नहीं होगा। कर्मचारियों के इस तरह वाहन दौड़ाने से ट्रैफिक रूल का उलंघन तो होगा ही और आमजनता व खुद कर्मचारी की जान जोखिम में बनी रहेगी।

यह भी पढ़े.. MP Government job 2022: 400 से ज्यादा अलग अलग पदों पर बंपर भर्तियां, जानें डिटेल्स

डॉ मिश्रा ने कहा कि यह योजना व्यवाहरिक ही नही है शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक इतने ट्राफिक में 10 मिनिट में पहुचा ही नही जा सकता है। मध्यप्रदेश में इस तरह के जोखिम की अनुमति नही दी जा सकती है इसलिए मेरा जेमेटो कंपनी से निवेदन है कि वह यह योजना वापस ले ले। नही लेने पर किसी भी घटना दुर्घटना पर कंपनी के खिलाफ सीधी कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”692128015″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews