
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने संत रविदास जयंती (Sant Ravidas Jayanti) पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राजधानी में बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क का नाम संत रविदास के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। संत रविदास जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि रविदास रोजगार योजना बनाई जाएगी, दलित वर्ग के मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जायेगा।
संत रविदास जयंती पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कोरोना संक्रमित होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें अपने आवास से वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को नाम, काम और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरि का नाम जपा करो, श्रम से अपना जीविकोपार्जन करो और श्रम से जो प्राप्त हो उसे ईश्वर और जरूरतमंद की सेवा में अर्पित कर दो। संत रविदास जी के जीवन के तप, त्याग और तपस्या एवं जनकल्याण की अनेक कहानियां हैं, जो आज भी मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा दे रही हैं।
ये भी पढ़ें – Video : संत रविदास जयंती पर PM नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज
मुख्यमंत्री ने कहा कि जात-पात, ऊंच-नीच, अगड़ा-पिछड़ा का भेद आया, तो उसे दूर करने संत रविदास जी, गुरु नानक जी, नामदेव जी जैसे पूजनीय संतों की ऐसी परंपरा आई, जिसने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा की और इसे आगे बढ़ाया। महान संत, तपस्वी, श्रमसाधक, परोपकारी और दयालु संत रविदास जी भारत में जन्मे और भारत धन्य हो गया। अपने पारंपरिक कार्य को उन्होंने अपनाया और उससे होने वाली आय को संतों की सेवा में लगाया।
ये भी पढ़ें – संत रविदास जयंती पर भावुक हुए शिवराज, लिखा- संत शिरोमणि रविदास जी ने जीवन का मर्म सिखाया
इस विशेष मौके पर सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि भोपाल के गोविंदपुरा में सिंगापुर सरकार के साथ तैयार किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्लोबल स्किल पार्क का नाम संत शिरोमणि श्री रविदास जी के नाम पर होगा। यहां युवाओं का कौशल विकास कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें – संत रविदास जयंती पर विशेष : सामाजिक समरसता के आध्यात्मिक उपासक संत रविदास
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेरे जिन गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों का आईआईएम, इंजीनियरिंग, मेडिकल और उच्च शिक्षण संस्थानों एवं विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन होगा, तो उनकी फीस हमारी सरकार भरवायेगी। शिवराज ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति के सभी गरीब परिवारों को पक्का माकन मिलेगा। संत रविदास रोजगार योजना लाएंगे। दलित वर्ग के मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जायेगा।
भोपाल के गोविंदपुरा में सिंगापुर सरकार के सहयोग से तैयार किये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ग्लोबल स्किल पार्क का नाम संत शिरोमणि श्री रविदास जी के नाम पर होगा। #SantRavidasJayanti पर आयोजित समारोह में वर्चुअली सम्मिलित हुआ। #सबके_संत_रविदास https://t.co/GRUupLTcdj https://t.co/AJxvnYkt1u pic.twitter.com/l8UXZFkwpb
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 16, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

