MP News : जेल बंदियों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा ऐलान

jail

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  (Narottam Mishra) ने जेलों से पैरोल पर छूटे बंदियों को बड़ी राहत दी है। गृहमंत्री ने ऐलान किया है कि जेल में बंदियों की पैरोल अवधि (Parole Period) और 60 दिन बढ़ेगी।उन्होंने बताया कि सरकार ने #COVID19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की जेलों में करीब 04 हजार कैदियों के पैरोल की अवधि और दो महीने बढ़ाने का फैसला लिया है।

आपको बता दे कि इसके पहले सरकार द्वारा बंदियों (Prisoner) को अपनों से मिलने पर लगी रोक 1 नवंबर से हटाई जा चुकी है। राज्य शासन द्वारा कोरोना (Corona) के मद्देनजर मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक की रोक लगाई गई थी।वही टेलीफोन ओर वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video conferencing) के जरिये भी कैदियों से भी मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा।

बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से 23 मार्च से लॉकडाउन (Lockdown) शुरू किया गया था, जिसके बाद जेल में बंदियों से मुलाकात पर 31 मई तक रोक लगा दी गई थी। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया था लेकिन जब एक बार फिर से कोरोना अपनी पिक तो पहुंचा जो 2 माह की अवधि के लिए एक बार फिर से इस आदेश को बढ़ा दिया गया। जिसके बाद 31 जुलाई और फिर 31 अगस्त तक बंदियों के उनके परिजनों से मिलने पर रोक लगा दी गई थी।इसके बाद एक नवंबर (November) से फिर से मुलाकातों को जारी किया गया है और सरकार ने पैरोल 2 महिने बढ़ाने का फैसला लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews