उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, पूर्व विधायक को सौंपी अध्यक्ष की कमान

उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, पूर्व विधायक को सौंपी अध्यक्ष की कमान

भोपाल।

कोरोना संकटकाल (corona crisis) में कांग्रेस (congress) की उपचुनाव(by election) को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। सियासी जमीन मजबूत करने कांग्रेस एक के बाद एक नियुक्तियां कर रही है।खास करके कांग्रेस का फोकस ग्वालियर-चंबल(gwalior-chambal) की 16 सीटों पर है, इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूर्व विधायक रजनीश सिंह (Madhya Pradesh Congress former MLA Rajneesh Singh) को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

पूर्व विधायक रजनीश सिंह को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त (Madhya Pradesh Congress appointed president of Seva Dal) किया है। कांग्रेस ने सेवादल की मजबूती को लेकर रजनीश पर भरोसा जताया है।कांग्रेस को उम्मीद है कि रजनीश के आने से ना सिर्फ सेवादल को मजबूती मिलेगी बल्कि नई ऊर्जा का भी संचार होगा।इसके पहले भी कांग्रेस द्वारा अलग अलग नियुक्तियां की गई है।

बता दें कि उपचुनाव के मद्देनजर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ लगातार कांग्रेस विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। वे लगातार आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं।कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य ग्वालियर चंबल की 16 सीटे जीतना है, ताकी सत्ता मे वापसी की जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews