दिग्गज नेता का बड़ा दावा, ‘ग्वालियर-चंबल की सभी 16 सीटें जीतेगी भाजपा, कांग्रेस किसी को भी बुला ले’

दिग्गज नेता का बड़ा दावा, ‘ग्वालियर-चंबल की सभी 16 सीटें जीतेगी भाजपा, कांग्रेस किसी को भी बुला ले’

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में माहौल एक बार फिर चुनावी है, और इस चुनावी मौसम में सियासी वाल पलटवार का दौर तेज हो गया है| आने वाले समय में 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं| इन उपचुनावों के परिणाम वर्तमान सरकार का भविष्य तय करेगी| इससे पहले दोनों ही दलों में जीत का दावा किया जा रहा है| इस बीच भाजपा (BJP) के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) ने बड़ा दावा किया है|

बीजेपी मुख्यालय (BJP Office) मे बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ग्वालियर चंबल की सभी 16 सीटें भाजपा जीतेगी, एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिलेगी। चाहे वह किसी को भी बुला ले, चाहे वह कुछ भी कर ले। अनूप मिश्रा ने कहा कि, कभी प्रशांत किशोर आ रहे हैं, कभी कोई आ रहा है, कभी आईटी का सिस्टम बड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस को इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा| भाजपा के पोस्टरों से सिंधिया की फोटो गायब रहने पर अनूप मिश्रा ने कहा कि सिंधिया जी का व्यक्तित्व अच्छा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राज्यसभा चुनाव और उपचुनाव पर मंथन
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले विधायक दल की बैठक में क्या कुछ रणनीति बनेगी इस पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। गुरुवार सुबह चुनाव प्रबंधन समिति और चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई जिसमें बीजेपी के आला नेताओं ने यह तय किया कि चुनाव आखिर किन मुद्दों पर लड़े जाएंगे। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर भी चर्चा की गई और यह तय किया गया कि कौन विधायक प्रथम वरीयता के आधार पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को वोट देगा और कौन विधायक प्रथम वरीयता के आधार पर सुमेर सिंह सोलंकी को वोट करेगा|

उपचुनाव में सिंधिया शिवराज की सभा पर फोकस
उपचुनाव में भाजपा कमलनाथ के छिंदवाड़ा प्रेम को मुद्दा बनाने जा रही है| 15 महीने के कुशासन को बीजेपी प्रचारित करेगी साथ ही बड़े नेताओं के दौरे रुप रेखा भी बीजेपी जल्द तैयार करेगी| चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि शिवराज और सिंधिया की सभा पर ही बीजेपी का फोकस रहेगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews