सीएम की बैठक के बाद बड़ा फैसला, सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किए निर्देश

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश (Aatmnirbhar madhya pradesh) के मद्देनजर विभाग (departments) के लिए नवीन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जिसके तहत राज्य शासन द्वारा सभी शासकीय विभागों-शासकीय कार्यालयों में अधिकारी के नाम पर नाम सहित उनके ईमेल आईडी (E-mail ID) को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं CM Shivraj ने समीक्षा बैठक के दौरान शासकीय अधिकारी-कर्मचारी के लिए नै व्यवस्था की बात कही गई थी। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी विभाग और शासकीय कार्यालयों में शासकीय ईमेल आईडी का ही उपयोग किया जाए।

दरअसल मध्यप्रदेश में चीजों को व्यवस्थित करने और विभागों को सफल कार्य नीति लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम शिवराज का कहना है कि विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा सके। इसके लिए जरूरी है कि सभी विभाग में शासकीय कार्यों के लिए शासकीय ईमेल आईडी का ही उपयोग किया जाए। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने स्मरण पत्र जारी कर दिया है।

Read More : MP : राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, अधिकारी कर्मचारियों को मिले महत्त्वपूर्ण निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभागों की कार्यशैली को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग से इसके लिए कार्य नीति तय करने को कहा था। जिस पर अब सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने शासन, शासकीय विभागों, शासकीय कार्यालयों द्वारा किये जाने वाले सभी पत्राचारों में जारीकर्ता अधिकारी का नाम, पदनाम, शासकीय दूरभाष एवं ई-मेल आई.डी. अंकित करने के निर्देश दिये है। साथ ही सभी को शासकीय ई-मेल का ही उपयोग करने को कहा गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews