सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला- खरगोन एसपी को हटाया

एमपी शिववराज सरकार

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone District) के बिस्टान थाने (Khargone Police) में  आदिवासी युवक की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने खरगोन एसपी को हटा दिया है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों खरगोन ज़िले के बिस्टान में हुई घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई थी। हमने पहले ही पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। Lack of Supervision के कारण हमने खरगोन पुलिस अधीक्षक को भी हटाने का निर्णय लिया है। घटना की न्यायिक जाँच हो रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े.. MP News : पटवारी समेत 4 निलंबित, 2 को कारण बताओ नोटिस, 5 का वेतन काटा

दरअसल, बीते दिनों खरगोन जिले की बिस्टान थाना पुलिस ने चोरी और डकैती के आरोप में माखेरकुंडी गांव के बिसन नाम के 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार किया था, अचानक थाने में मौत हो गई थी। इसकी खबर जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, उन्होंने थाने का घेराव कर पथराव शुरु कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।इसके बाद भीड़ को देख थाने में मौजूद स्टाफ कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। इस घटना में पुलिस (Khargone Police) जवान भी घायल हो गए। इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ सभी को खदेड़ा।

यह भी पढ़े.. बैतूल कलेक्टर की दो टूक-निकम्मे कर्मचारी होंगे दंडित, पटवारी भी होंगे बर्खास्त

लेकिन मामला यही शांत नहीं हुआ और राजनीतिक रुप में बदल गया और आदिवासी युवक की मौत पर बवाल मच गया।आनन-फानन में इस मामले में शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने न्यायिक जांच के आदेश दिए  और  जेल प्रहरी सहित चार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra)ने भी सभी अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए  और सख्त लहजे में कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इतने पर भी बवाल थमा नही और शनिवार को कांग्रेस ने 1 करोड़ मुआवजे और सीबीआई (CBI) जांच की मांग की तो आज रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान को हटा दिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews