MP News : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला- बंद होंगे मध्यप्रदेश के यह 5760 स्कूल

school news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों (School) को 31 मार्च 2021 तक ना खोलने का फैसला किया है, वही दूसरी तरफ स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 जिलों के 5760 स्कूल बंद करने का बड़ा निर्णय लिया है।इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े…MP School: इस दिन से खुलेंगे प्रदेश के स्कूल, आदेश तैयार

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने मध्यप्रदेश में 20 जिलों (20 districts) के 89 आदिवासी ब्लॉक (Tribal Block) में संचालित 5760 स्कूलों (School) को बंद करने का फैसला लिया है। इसके पीछे कारण यह है कि इन सभी आदिवासी ब्लॉकों में अब तक 150 मीटर की परिधि में प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल  संचालित किए जाते थे, जिसके चलते स्कूल में छात्रों (Student) की ज्यादा संख्या नही रहती।इसी को देखते हुए विभाग ने फैसला किया है  150 मीटर की परिधि में अब केवल एक ही स्कूल संचालित किया जाएगा। इससे ना सिर्फ विभाग का बोझ कम होगा बल्कि छात्रों को भी सुविधा और उच्चतम शिक्षा(Education) भी मिलेगी।अब कक्षा 1 से 12वीं तक की क्लासे एक ही स्कूल में संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े…MP School : मध्यप्रदेश में 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे स्कूल, 1 अप्रैल से शुरु होगा नया सत्र

कांग्रेस ने कसा तंज
शिवराज सरकार (Shivraj Government) के इस फैसले पर एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने तंज कसा है। कांग्रेस ने पढ़ाई छोड़ छात्रों को कढ़ाई उठाने की नसीहत तक दे डाली है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि ” 20 जिलों के 5760 स्कूल बंद (School Closed) होंगे, ‘छोड़ पढ़ाई, उठा कढ़ाई।”

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews