शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, 4 नई नगर परिषद गठित, ये गांव होंगे शामिल

MP government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) ने बड़ा फैसला किया है। राज्य शासन द्वारा 4 नई नगर परिषद (new city council) गठित की गई है और एक नगरपालिका की सीमा में भी वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़े.. जब बीच सड़क पर लड़की देने लगी मां-बहन की गालियां, सच्चाई देखती ही बोली-जान मेरी बात तो सुन, Video Viral

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि स्थानीय लोगों की माँग पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा 4 नई नगर परिषद का गठन किया गया है। अनूपपुर जिले में नगर परिषद बरगवां (अमलाई), सिंगरौली जिले में सरई और बरगवां तथा सागर जिले में कर्रापुर नगर परिषद का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment: 132 पदों पर निकली है भर्ती, 15 फरवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

सागर जिले की नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा की सीमा में वृद्धि की गई है। इसमें ग्राम पंचायम मगरधा के अनगरीय क्षेत्र मगरधा एवं ग्राम मगरधा, ग्राम पंचायत बेलई के ग्राम भौरदहार, मझगुवां, ग्राम पंचायत संजरा के ग्राम रनगुवां, ग्राम पंचायत बसारी के ग्राम बसारी और ग्राम पंचायत बरखेरा गौतम के ग्राम हिनौता को शामिल किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews