शिवराज सरकार का अहम फैसला! 33 करोड़ 70 लाख की राशि जारी, 52 जिलों को मिलेगा लाभ

MP Shivraj Government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने एक और बड़ा फैसला लिया है।गौ-वंश के चारा-भूसा के लिये 1621 गौ-शालाओं के लिए 33.70 करोड़ रूपये जारी की गई है। 52 जिलों में 1621 गौ-शालाओं में 2 लाख 76 हजार 765 गौ-वंश हैं, इसके हिसाब से प्रति गौ-वंश 20 रूपये प्रति दिन की राशि जारी हुई है।

यह भी पढ़े.. MP School: निजी स्कूलों के लिए काम की खबर, कलेक्टरों-DEO को ये निर्देश जारी, जानें लास्ट डेट

मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुधन संर्वधन बोर्ड(MP Cow Husbandry and Livestock Promotion Board) के अध्यक्ष  स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना में 1621 गौ-शालाओं के लिये 33 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि जारी कर दी गई है। योजना में प्रदेश के 52 जिलों में 1621 गौ-शालाओं में 2 लाख 76 हजार 765 गौ-वंश हैं। प्रति गौ-वंश 20 रूपये प्रति दिवस के मान से चारा-भूसा क्रय के लिये यह राशि दी गई है।

यह भी पढ़े.. MP Board : 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, आवेदन में संशोधन पर आई अपडेट

अपर मुख्य सचिव पशुपालन जे.एन. कंसोटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना की गौ-शालाओं में से 530 गौ-शालाएँ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं। ये समूह गौ-कास्ठ, जैविक खाद, गौ-शिल्प और अन्य रोजगार उन्मूलक गतिविधियों से आय प्राप्त कर रहे हैं। गौ-शालाओं के गौ-वंश का टीकाकरण और अन्य चिकित्सीय सुविधाओं के निर्देश विभागीय अमले को दिये गये हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews