MP: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, इन किसानों को मिलेगा अनुदान, समितियां होंगी गठित

mp farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी खबर है। शिवराज सरकार (Shivraj Government)  ने किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग ने फैसला किया है कि सिंघाड़ा खेती करने वाले किसानों को अनुदान दिया जाएगा।वही मार्च में जैविक उद्यानिकी किसानों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं जिला स्तर पर जिला बागवानी सलाहकार समितियाँ भी गठित की जायेंगी और समितियों में संबंधित जिले के किसान सदस्य रहेंगे। इसके अलावा पॉली-हाउस और शेडनेट योजना में किसानों को अनुदान की राशि DBT के माध्यम से किस्तों में देने का भी निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP News: राज्य शासन का बड़ा फैसला, 5 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwaha) ने बताया कि मध्य प्रदेश में सिंघाड़ा खेती करने वाले उद्यानिकी किसानों को आर्थिक सहायता के तौर पर अनुदान दिया जायेगा। संभागीय किसान कार्यशाला में किसानों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये गये हैं। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये जैविक खेती करने वाले किसनों से सुझाव लिये जायेंगे।उद्यानिकी क्षेत्र को विस्तार देने और किसानों के अनुकूल विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिये जिला स्तर पर जिला बागवानी सलाहकार समितियाँ गठित की जायेंगी।समितियों में संबंधित जिले के किसान सदस्य रहेंगे।

राज्य मंत्री  कुशवाह ने कहा कि  जैविक उद्यानिकी खेती (organic horticulture farming) को बढ़ावा देने के लिये किसानों के सुझाव के आधार पर कार्यक्रम तय किया जायेगा। किसानों से सुझाव प्राप्त करने अगले माह जैविक कृषक सम्मेलन आयोजित करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिले से जैविक खेती करने वाले उद्यानिकी किसानों को आमंत्रित किया जायेगा।उद्यानिकी किसानों को उनकी माँग और आवश्यकता के अनुरूप उद्यानिकी फसलों के भंडारण के लिये पैक-हाउस, प्याज भंडार-गृह, कोल्ड-स्टोरेज निर्माण का जिलों को लक्ष्य दिया जायेगा।  उद्यानिकी किसानों की माँग के अनुसार उन्नत किस्म के बीज और पौधे विभाग उपलब्ध करवायेगा।

यह भी पढ़े.. MPPSC : राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए योग्यता में बदलाव, बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, आदेश जारी

राज्य मंत्री  कुशवाह ने कहा कि  किसानों की माँग के अनुरूप विशेष रूप से अमरूद की VNR वर्फ खाना, पिंक ताईवान आदि किस्मों के पौधे विभाग द्वारा उद्यानिकी किसानों को उपलब्ध करवाये जायेंगे।  पॉली-हाउस और शेडनेट योजना में किसानों को अनुदान की राशि DBT के माध्यम से किस्तों में देने का निर्णय लिया गया है।औषधीय फसलों के बीज पर अनुदान, “एक जिला-एक उत्पाद” में बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों के निराकरण, बीज, खाद, दवाई का गुणवत्तापूर्ण परीक्षण सहित किसानों द्वारा दिये गये अन्य सुझावों को भी अमल में लाने के लिये निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों को आवारा मवेशियों और जंगली जानवरों से सुरक्षित रखने के लिये खेत की तार-फेंसिंग के लिये अनुदान देने की योजना शुरू की जायेगी।  बैठक में किसानों के सुझाव पर लिये गये निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews