दिग्विजय की बड़ी मांग, MP से 10वीं पास युवाओं को ही मिले शासकीय नौकरियों में मौक़ा

digvijay singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सरकार से बड़ी मांग कर दी है| उन्होंने मांग की है कि प्रदेश के मूलनिवासी होने के साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा मध्य प्रदेश से पास करने वालों को ही शासकीय नौकरी में लिया जाए|

दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश के बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। जिनके पास रोज़गार थे, वे भी कोरोना काल में बेरोजगार होते जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार उन्हीं लोगों को नौकरी में ले, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा मध्य प्रदेश से पास की हो।

दिग्विजय सिंह ने कहा स्थानीय युवाओं की मदद के लिए हमने नियम बनाए थे, मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में यह नियम था कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रदेश से पास करने वाले लोगों को शासकीय सेवाओं में वरीयता दी जाएगी। लेकिन बीजेपी की सरकार ने इसे हटा दिया है। जिसके कारण मध्य प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा हुआ|

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1292277549200896001

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews