Big Bazaar का बिग फॉल्ट, ग्राहक को हुई जबरन परेशानी

Big Bazaar का बिग फॉल्ट, ग्राहक को हुई जबरन परेशानी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश की पॉपुलर हाइपरमार्केट चैन बिग बाजार (Big Bazaar) भोपाल के एक उपभोक्ता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई। दरअसल इस उपभोक्ता को बिग बाजार के बिलिंग सेक्शन ने उस सामान की भी बिलिंग कर दी जो उसने खरीदा ही नहीं था।

क्रूज में ड्रग्स पार्टी के तार अब भोपाल से भी जुड़े, राजधानी के प्रतिष्ठित व्यवसायी के बेटे का नाम आया सामनें

फ्यूचर ग्रुप का बिग बाजार देश के सर्वाधिक लोकप्रिय हाइपरमार्केट चेन में से एक है। देश भर के डेढ़ सौ शहरों में इसकी लगभग 300 से ज्यादा स्टोर हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से भी इससे खरीदारी की जा सकती है। लेकिन भोपाल के एक उपभोक्ता इससे अच्छे खासे परेशान हैं। भोपाल के चूना भट्टी इलाके की कृष्णा हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले रामेश्वर दयाल एक दिन पहले बिग बाजार सामान खरीदने गए। घर आकर जब उन्होंने बिल चेक किया तो पता चला कि 129 रूपये कीमत का ट्यूलिप कास 1000ml तो उन्होंने लिया ही नहीं था। लेकिन न केवल उसके दाम उनके बिल में एंट्री थे बल्कि उनसे ले लिए गए थे। उसके बाद रामेश्वर जब डीबी मॉल स्थित बिग बाजार पहुंचे और उन्होंने वहां पर उपस्थित स्टाफ से इसकी वजह पूछी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पता चला कि रामेश्वर के पहले एक महिला वहां शॉपिंग करने आई थी और उन्होंने कुछ लिया ही नहीं। लेकिन उनके द्वारा लिया गया सामान रामेश्वर की बिलिंग में जोड़ दिया गया। मौजूदा स्टाफ ने अपनी गलती मानी और रामेश्वर को उनके पैसे लौटाने को तैयार हो गए। लेकिन रामेश्वर बिग बाजार के द्वारा की गई इस गलती से अच्छे खासे नाराज हैं और कोर्ट जाने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं जब उनके साथ ऐसा हुआ हो।

[dgv_vimeo_video id=”638147916″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews