फेस्टिवल सीजन में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड की बड़ी सौगात, पीएम श्री पर्य़टन वायु सेवा पर 50% डिस्काउंट, 12 अगस्त से होगा ऑफर लागू

रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के खास मौके पर, एयर टैक्सी से सफर को म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा ओर भी खास बनाया जा रहा है। वायु सेवा में 12 अगस्त से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट दर में 50% की छूट मिलने जा रही है।
सिंगरौली के संदीप को मिला एयर एम्बुलेंस सेवा से जीवनदान, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे युवक की बची जान

BHOPAL. NEWS :  प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों तक पहुंच सुगम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के खास मौके पर, एयर टैक्सी से सफर को म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा ओर भी खास बनाया जा रहा है। वायु सेवा में 12 अगस्त से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट दर में 50% की छूट मिलने जा रही है। इस ऑफर के साथ रक्षा बंधन पर भाई-बहन के अनमोल रिश्ते को सेलिब्रेट कर सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की खूबसूरती को निहार सकते हैं।
पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा शेड्यूल अगस्त से
* सोमवार को भोपाल-इंदौर-जबलपुर-रीवा-जबलपुर-इंदौर-भोपाल
* मंगलवार को भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरोली-रीवा-जबलपुर-भोपाल
* बुधवार को भोपाल-खजुराहों-रीवा- सिंगरोली-रीवा- खजुराहों- भोपाल
* गुरुवार को भोपाल-ग्वालियर-खजुराहों-रीवा-खजुराहों-ग्वालियर-भोपाल
* शनिवार को भोपाल-खजुराहों-रीवा-सिंगरोली-रीवा-खजुराहों-भोपाल
* रविवार को भोपाल-उज्जैन-भोपाल-जबलपुर-उज्जैन-भोपाल
वेबसाइट: www.flyola.in पर अधिक जानकारी और सेवा बुक करने की सुविधा उपलब्ध है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews