MP News : 73 हजार 472 हितग्राहियों को तोहफा, 404 करोड़ 73 लाख रूपये जारी, मंत्री के निर्देश- समय सीमा में पूर्ण करें काम

pm awas yojana

MP PM AWAS Yojana :  पीएम आवास योजना के मध्य प्रदेश के हजारों हितग्राहियों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में प्रदेश के 73 हजार 472 बीएलसी हितग्राहियों को 404 करोड़ 73 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। इसमें 1,102 हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में 11 करोड़ 2 लाख रूपये और दूसरी किश्त के लिए 6,554 हितग्राहियों को 65 करोड़ 54 लाख रूपये की राशि जारी की गई। तीसरी किश्त के लिए 65 हजार 816 हितग्राहियों को 328 करोड़ 17 लाख की राशि दी गई।

6 लाख से अधिक हितग्राहियों के आवास पूर्ण

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी अंतर्गत प्रदेश में स्वीकृत लगभग 9 लाख 50 हजार आवासों में से 6 लाख से अधिक हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष आवासों का कार्य जारी है। मंत्री  सिंह ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिये हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में हितग्राहियों के निर्मित किये जा रहे आवास समय-सीमा में पूर्ण हों। साथ ही विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवास निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशानुरूप हो।

हाल ही में 35580 हितग्राहियों को जारी किए गए थे 355 करोड़

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जियो टेगिंग के आधार पर 35 हजार 580 हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए 355 करोड़ 34 लाख रूपये जारी किये गए है। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 15 हजार 726 हितग्राहियों को 156 करोड़ 88 लाख रूपये और द्वितीय किश्त के रूप में 19 हजार 854 हितग्राहियों को 198 करोड़ 46 लाख रूपये जारी किये गए हैं। सिंह ने संबंधित नगरीय निकायों को निर्देश दिये है कि आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews