शनिवार को सीएम शिवराज और वीडी शर्मा लेंगे महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

BJP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय (BJP Office) में 7 मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक होगी।

श्रेय लेने की राजनीति पड़ रही दिव्यांगजनों पर भारी, सहायक यंत्र और उपकरण खा रहे जंग-धूल, जानें मामला

नई नियुक्तियों के बाद ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। यहां सरकार की योजनाओं और संगठन के कामकाज को लेकर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष जानकारी देंगे। लगभग एक साल बाद इन मोर्चा और प्रकोष्ठों में नियुक्ति के बाद होने वाली इस पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा होगी। यहां उपचुनाव और आने वाले निकाय चुनावो को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस बार बीजेपी संगठन ने रिसर्च सेल का गठन किया है और रिसर्च सेल के साथ भी बैठक होगी जिसमें सभी प्रकोष्ठ और मोर्चा अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें सेल प्रकोष्छ और मोर्चा को सलाह देगा कि कि किन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews