सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

madhya pradesh government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार 26 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) मंत्रालय से ‘आयुष क्षेत्र में संभावनाएँ’ विषय पर बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों के निवासियों के लिए तैयार की गई आयुष आधारित आर्थिक उन्नयन योजना ‘देवारण्य’ का प्रस्तुतीकरण एवं उस पर चर्चा की जाएगी। बैठक का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग (Madhya Pradesh State Policy and Planning Commission) द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. मप्र उपचुनाव: भाजपा ने नेताओं को सौंपे दायित्व, जानें किसको कहां मिली जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली इस बैठक में योजना में जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में रोजगार (Employment) एवं आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए आयुष आधारित गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसके अंतर्गत औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, उन पर आधारित उद्योग, दवा निर्माण, भंडारण, प्र-संस्करण, विपणन, आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीण और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देना, स्व-सहायता समूहों को सशक्त करना, नर्सरी स्थापित करना आदि कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP By-election: 1 सीट पर 10 कांग्रेस विधायकों की जिम्मेदारी, BJP में मंत्री संभालेंगे मोर्चा

इसके साथ ही यह योजना आयुष विभाग (Department of AYUSH) द्वारा केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आदि के सहयोग से चलाई जाएगी। इसमें मनरेगा (MANREGA) तथा अन्य योजनाओं का अभिसरण किया जाएगा।प्रथम चरण में यह योजना प्रदेश के 5 जिलों सतना, झाबुआ, बैतूल, होशंगाबाद तथा डिण्डोरी में लागू की जाना प्रस्तावित है।

सिंगरौली सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली जिले के ग्राम बड़ोखर में सड़क दुर्घटना में 4 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजन को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता घोषित की गई है। इनमें से जो संबल योजना के अंतर्गत पात्र पाए जाएंगे, उनके परिवार को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रिया मलिक को बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कारगिल दिवस हमारे सैनिकों के शौर्य, साहस और पराक्रम की गौरवगाथा की स्मृतियों को ताजा करता है। देश अपने वीर सपूतों को प्रणाम करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर मध्यप्रदेश में अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रंखलाएँ शुरू हो चुकी हैं। देश के साथ मध्यप्रदेश में भी 75वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।वही हंगरी के बुडापेस्ट वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप के 73 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर देश की बेटी प्रिया मलिक को हार्दिक बधाई देते हुए कहा देश की बेटी प्रिया मलिक और देश के अन्य सभी खिलाड़ी नित ऐसे इतिहास रचकर माँ भारती को गौरान्वित करते रहें।

यह भी पढ़े.. मप्र उपचुनाव: भाजपा ने नेताओं को सौंपे दायित्व, जानें किसको कहां मिली जिम्मेदारी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews