सीएम शिवराज सिंह की अहम बैठक, कलेक्टर-कमिश्नर होंगे शामिल, हो सकता है बड़ा फैसला

सीएम शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) की अध्‍यक्षता में 13 सितम्‍बर 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेन्स (Video conferencing) प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से कलेक्टर्स कमिश्नर्स एवं पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक से चर्चा की करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेन्स का एजेंडा पूर्वत ही रहेगा।इसके साथ ही वह उनके कामकाज का फीडबैक लेंगे और व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़े.. Road Accident : MP में भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत 3 की मौत, 9 घायल

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 23 अगस्त 2021 सोमवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर, कमिश्नर्स, पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक वीडियो कान्फ्रेंस आयोजित होना थी। सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) द्वारा जारी निर्देशानुसार अब यह वीडियो कान्फ्रेंस 13 सितम्बर सोमवार को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी।

यह भी पढ़े.. पूर्व सांसद का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, BJP नेता ने शेयर की पुरानी फोटो

वीडियो कान्फ्रेंस में सीएम शिवराज सिंह MP में माफिया के विरूद्ध कार्यवाही, महिला अपराध एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था, विभिन्न कोविड कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन, वर्षा ऋतु के दौरान प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम, एक जिला एक उत्पाद योजना क्रियान्वयन, जिलों में PSA ऑक्सीजन प्लांट्स के निर्माण की स्थिति, जिला स्तर पर सोशल मीडिया प्रबन्धन, जल जीवन मिशन के जमीनी क्रियान्वयन, स्व-सहायता समूहों को दिलाए गए क्रेडिट लिंकेज की स्थापना, नगरीय क्षेत्रों के धारणाधिकार आवंटन के संबंध में राजस्व विभाग द्वारा दिशा निर्देशों के पालन की स्थिति, राइस मिलिंग और खाद्यान्न के उठाव की स्थिति, प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराये जाने की स्थिति एवं रोजगार मेलों के आयोजन तथा मनरेगा के कार्यो की समीक्षा करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews