MP News: 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 12000 मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें नियम-पात्रता

mp school education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के 8वीं के छात्रों (MP School Student) के लिए अच्छी खबर है। अब वे राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS Scholarship) के लिए चयन परीक्षा का लाभ उठा सकते है।शासकीय, अनुदान प्राप्त, स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2021-22 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के लिए पात्र होंगे ।इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी । इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) के निर्देश पर राज्य शिक्षा केन्द्र ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़े.. MP के छात्रों के लिए गुड न्यूज, इस योजना अंतर्गत 51 लाख 85000 की राशि मंजूर, जानें पात्रता

दरअसल, राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति के लिए चयन परीक्षा 2021-221 (NMMSS) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति के लिए चयन परीक्षा का आयोजन इस बार 18 फरवरी 2022 को किया जाएगा।खास बात ये है कि इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।  चयनित छात्र को 12वीं कक्षा तक 12000 रुपए सलाना के हिसाब से नियमित छात्रवृत्ति दी जाती है।

यह भी पढ़े.. MP School : बच्चों के लिए राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, मंत्री ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, प्राचार्यों को निर्देश

स्कूल शिक्षा विभाग, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं- छात्र मध्यप्रदेश में स्थिति शासकीय या अनदान प्राप्त या स्थानीय नियायों द्वारा संचालित स्कूलों में वर्ष 2021-22 में कक्षा 8वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत हो। इस परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं जिन्होंने कक्षा 7 में कम से कम सी ग्रेड प्राप्त किया हो। साथ अभिभावक की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपए से अधिक नहीं है।इस चयन परीक्षा में प्रश्नों का स्तर 7वीं व 8वीं के पाठ्यक्रम के अनुरूप होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 03-01-2022
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि – 22-01-2022
परीक्षा की तारीख – 18 फरवरी 2022, रविवार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews