कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 31 दिसंबर से पहले अपडेट करें ये डिटेल्स, कलेक्टर कमिश्नरों से मांगी ये जानकारी

government employees

MP Employee News : मध्य प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपी सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और उपसचिव के नाम एक लास्ट डेट का रिमाइंडर जारी किया है। इसमें मंत्रालय में पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का ऑनलाइन गोपनीय प्रतिवेदन जमा करने की 31 दिसंबर 2022 का जिक्र किया गया है। जिन कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन प्राप्त हो गए हैं उन्हें अवलोकन के लिए खोल दिया गया है, लेकिन उन्होंने अबतक अवलोकन नहीं किया है।

विभाग द्वारा जारी रिमाइंडर में लिखा है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2022 को जारी परिपत्र में लिखा है कि तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन के सभी स्तरों से अंतिम रूप से मतांकन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है। 28 दिसंबर तक 50% से अधिक शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन स्थापना शाखा में नहीं मिले है, ऐसे में विभाग में पदस्थ तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन जिस स्तर पर लंबित हो लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन अपलोड करें।

कलेक्टरों से मांगी जानकारी

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा मध्य प्रदेश काडर के सभी अधिकारियों की प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। इसके लिए 31 जनवरी 2023 तारीख तय की गई है। आदेश के तहत निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन जमा करानी है। वही ऑनलाइन जमा करने पर अलग से मैन्युअली कॉपी (प्रिंट आऊट / हार्डकॉपी) इस विभाग अथवा DoPT को भेजने की कोई आवश्यकता नहीं है।

मध्य प्रदेश के सभी आईएएस ऑफिसर्स के नाम जारी पत्र में सामान्य प्रशासन विभाग ने लिखा है कि भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली से प्राप्त अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक DO No. 6 (4) / 2022-EO ( PR), दिनांक 19.12.2022 में दिए निर्देशानुसार अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16(2) के अंतर्गत अपना वर्षान्त 2022 (01.01.2023) का अचल संपत्ति विवरण पत्रक (IPR) नियत प्रारूप में तथा नियत दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2023 के भीतर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रस्तुत करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews