MP: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर, नाम और नंबर होंगे जारी, इन्हें मिलेगा लाभ

government employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Empoyees News. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए काम की खबर है। पेयजल आपूर्ति से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम और नंबर जारी किए जाएंगे, ताकी ये जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों का फोन जल्द उठाएँ।प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

यह भी पढ़े…MP Job Alert: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले का आयोजन, 400 पदों पर होगी भर्ती, 35000 तक सैलरी

नगरीय विकास एवं आवास तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मंगलवार को भोपाल की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा कि पानी की किस टंकी से किस समय जल आपूर्ति होगी, इसकी जानकारी के साथ ही कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक करें। यह अधिकारी-कर्मचारी जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों का फोन जल्द उठाएँ। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  नीलबड़, गोरेगाँव और सूरज नगर क्षेत्र में भी पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन की जाए। अभी इन क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों को फिर मिल सकती है गुड न्यूज, सैलरी में होगी 50 हजार तक बढ़ोतरी! जानें कैसे?

कमिश्नर नगर निगम भोपाल के.व्ही.एस. चौधरी कोलसानी ने बताया कि कोलार डेम से आने वाली सीमेंट पाइप लाइन वर्ष 1990 की है। इसमें बार-बार प्रेशर के कारण लीकेज हो जाता था। अमृत परियोजना में नई स्टील पाइप लाइन डाली गई है, जो सीमेंट कोटिंग के साथ 1650 एमएम की है। पुरानी पाइप लाइन 1500 एमएम की सीमेंट की थी। उन्होंने बताया कि पहले जो टंकी 6 से 7 घंटे में भरती थी, अब वह 3 घंटे में भर रही है। पीजीबीटी, नारियल खेड़ा और काजी केम्प के क्षेत्रों में भी अब समय पर पानी की टंकी भर जायेंगी।  मटमैले पानी की समस्या एक-दो दिन में समाप्त हो जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews