Hindi News

MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, CM बुधवार को खातों में ट्रांसफर करेंगे राहत राशि

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, CM बुधवार को खातों में ट्रांसफर करेंगे राहत राशि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी खबर है। पीएम फसल बीमा राशि का वितरण करने के बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) बुधवार 16 फरवरी को ओलावृष्टि एवं असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति की राहत राशि का वितरण करेंगे।संभावना जताई जा रही है कि इसका लाभ 25 जिलों के करीब 1 लाख 70 हजार किसानों को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअली होंगे सभी कार्यक्रमों में शामिल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे किसान भाइयों-बहनों, आपके हर सुख-दुख में मैं हमेशा से साथ रहा हूं। प्राकृतिक आपदा हो या बाढ़, बारिश, ओलावृष्टि, फसलों पर आए संकट में आपको कभी भी आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश (hail and rain) से फसलों के नुकसान की राहत राशि (crop damage relief) अब आप के बैंक खातों (Bank Account) में डालूंगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान 25 जिलों के 1 लाख 77 हजार से ज्यादा ओला पीड़‍ित किसानों के खाते में 277 करोड़ की राहत राशि एक क्लिक में ट्रांसफर कर सकते है। 25 जिलों के सर्वे में फसल नुकसान का क्षेत्र (रकबा) एक लाख 64 हजार 566 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल में नुकसान पाया गया है। इसके तहत 70 तहसीलों 1 हजार से ज्यादा गांवों के लगभग 1 लाख 77 हजार किसान प्रभावित हुए है, जिन्हें मुआवजा मिलना है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिले 6 नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ, अब भी 18 पद रिक्त

बता दे कि हाल ही में 12 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत देते हुए कहा था कि बहुत जल्द ही राहत राशि किसानों के खाते में जारी की जाएगी।वही बीते दिनों ट्वीट कर भी सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करवाए और किसानों को जल्द राहत राशि दी जाए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews