MP School : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 9 जुलाई तक सत्यापन, 14 जुलाई को होगा स्कूलों का आवंटन

school TIME

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों (MP School students) के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा का अधिकार कानून में सत्र 2022-23 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद निकट के सत्यापन केंद्र में सत्यापनकर्ता अधिकारियों से 9 जुलाई तक सत्यापन कराए जा सकेंगे। वही आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी द्वारा 14 जुलाई को किया जायेगा।

य़ह भी पढ़े.. Bank Holiday 2022 : 6 से 17 जुलाई के बीच 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग सबंधित काम हो सकते है प्रभावित

दरअसल, शिक्षा का अधिकार कानून में सत्र 2022-23 में प्राइवेट स्कूलों (RTE School) की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए आखिरी दिन 5 जुलाई को शाम तक 2 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र धनराजू एस. ने कहा कि पालकों की जागरूकता से इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। लगभग 70% आवेदनों का सत्यापन भी किया जा चुका है। अंतिम दिवस की समयावधि समाप्ति तक यह संख्‍या और अधिक हो सकती है।

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र  धनराजू एस ने बताया कि पात्रतानुसार निजी विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी द्वारा 14 जुलाई को किया जायेगा। वर्तमान में स्थानीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया में शासकीय सेवकों की ड्यूटी और कई पालकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के बाद सत्यापन कार्य नहीं कराए जा सकने की स्थिति में छात्र हित को देखते हुए समय-सारणी में संशोधन किया गया है। रेंडम पद्धति से 14 जुलाई को ऑनलाइन लॉटरी द्वारा बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। स्कूल आवंटन के बाद संबंधित बच्चा 23 जुलाई 2022 तक प्रवेश ले सकेगा।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्तियां, 15 जुलाई से पहले करें Apply जानिए नियम और पात्रता

उल्‍लेखनीय है कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जुलाई तक किए जाने थे। आरटीई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/Rte Portal पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद निकट के सत्यापन केंद्र में सत्यापनकर्ता अधिकारियों से 9 जुलाई तक सत्यापन कराए जा सकेंगे। रेंडम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा 14 जुलाई को बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। ऑनलाइन लॉटरी से स्कूल आवंटन के बाद संबंधित बच्चा 23 जुलाई तक एडमिशन ले सकेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews