MP: स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए जरूरी खबर, प्राचार्य-प्रबंधक को देनी होगी सूचना, ऐसे मिलेगा लाभ

school student

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए जरूरी खबर है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों को 13 से 15 अगस्त तक राजभवन भ्रमण करने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रदेश के निजी स्कूल, सरकारी स्कूल और कॉलेजों को अग्रिम सूचना देना होगी। प्राचार्य अथवा प्रबंधक द्वारा दी गई अग्रिम सूचना पर राजभवन सुरक्षा कार्यालय द्वारा भ्रमण की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए ताजा अपडेट, फिर मिलेगी ये सुविधा, इस दिन खाते में आएंगे 12वीं किस्त के 2000

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  राजभवन 13, 14 और 16 अगस्त को आमजन के अवलोकन के लिए खोला जा रहा है। भ्रमण के लिए नियत दिवस को सायंकाल 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक राजभवन में प्रवेश की अनुमति रहेगी। राजभवन के प्रवेश द्वार क्रमांक-1 से प्रवेश मिलेगा। निकासी प्रवेश द्वार क्रमांक-2 से होगी। राजभवन में वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।

पार्किंग की व्यवस्था राजभवन के बाहर उपलब्ध होगी।स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त को राजभवन में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आमजन को भ्रमण के लिए नियत दिवसों में सायंकाल 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक राजभवन में प्रवेश की अनुमति रहेगी।

हर घर फहरायें अपना तिरंगा

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने प्रदेशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” फहराने की अपील की है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान में देश और प्रदेश के जन-जन को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक के सम्मान, स्वाभिमान और अभिमान का तिरंगा हमें हर घर में उत्साह से फहराना है।”हर घर तिरंगा” वास्तव में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं देश की रक्षा में शहीदों का पुण्य-स्मरण और उन्हें श्रृद्धा-सुमन अर्पित करने का अभियान है। अपने घर और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने से राष्ट्रभक्ति की भावना उत्पन्न होती है और यही हमारी राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी भी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews