New Education Policy: MP के शिक्षकों के लिए काम की खबर, जल्द प्रारूप होगा फाइनल

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के शिक्षकों (MP School Teacher) के लिए काम की खबर है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मेंटरिंग ब्ल्यू बुक का एक ड्रॉफ्ट तैयार करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के सभी शिक्षक-प्राचार्य भाग लेंगे। इस कार्यशाला के निष्कर्षों के आधार पर नेशनल मेंटरिंग मिशन के द्वारा तैयार की जा रही “मेंटरिंग ब्ल्यू बुक” के प्रारूप को फाइनल किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, मध्य प्रदेश के IAS-IPS को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020) में शिक्षकों के सहयोगी मार्गदर्शन (मेंटरिंग) के लिए नेशनल मेंटरिंग मिशन द्वारा तैयार की जा रही “मेंटरिंग ब्ल्यू बुक” के प्रारूप पर विमर्श के लिये 17 जनवरी को सुबह 11 बजे वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें राज्य शिक्षा केन्द्र (state education center) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र  धनराजू एस विषय प्रस्तावना की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इन परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित, जानें कितना रहा कट ऑफ

विभिन्न सत्रों में NCTE के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जयेश पटेल, नेशनल मेंटरिंग मिशन के सदस्य डॉ. अशोक पाण्डे एवं विषय-विशेषज्ञ प्रस्तुतिकरण देंगे।कार्यशाला में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, शिक्षक, विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक, चयनित जनशिक्षक और प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षकों के द्वारा सहभागिता की जायेगी। कार्यशाला के निष्कर्षों के आधार पर नेशनल मेंटरिंग मिशन के द्वारा तैयार की जा रही “मेंटरिंग ब्ल्यू बुक” के प्रारूप को फाइनल किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews