पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, PHQ ने जारी किये आदेश

पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, PHQ ने जारी किये आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने मध्यप्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिनियुक्ति पर अथवा जिले से जिले में ही ट्रांसफर हुए अधिकारियों कर्मचारियों के आवास खाली नहीं कराये जाएं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) के निर्देश पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) पुलिस मुख्यालय  भोपाल द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास से सम्बंधित एक आदेश जारी किया गया है।

 ये भी पढ़ें – MP News : Driving License की नई व्यवस्था को लेकर युवाओं में उत्साह, ऐसे उठा रहे लाभ

आदेश में कहा गया है कि पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक (Police Constable) से लेकर निरीक्षक (Police Inspector)  स्तर के कर्मचारियों – अधिकारियों को उनकी मूल इकाई से  विभिन्न इकाइयों जैसे जिले की समस्त इकाई, साइबर सेल, सुरक्षा वाहिनी, एसआईबी, एसआईएसएफ, हॉकफोर्स, एटीएस, एसटीएफ, ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त, जिला पुलिस बल अदि में पद स्थापना अथवा प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने पर उनसे उनके आवास  खाली नहीं कराया जाये।

ये भी पढ़ें – स्वास्थ्य विभाग के कारनामों का बड़ा खुलासा, मृतकों के नाम से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट किये जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews