शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, जिलों-ग्राम पंचायतों को होगा लाभ, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। संत रविदास जयंती को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) की बड़ी तैयारी है।  इसके तहत 16 फरवरी 2022 को पूरे प्रदेश में संत रविदास जयंती मनाई जाएगी और प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम होंगे और विकासखण्ड, जिला और राज्य स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा । इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलों के प्रभारी मंत्री और जन-प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।इस पूरे कार्यक्रम को मिशन 2023 से जोड़कर देखा जा रहा है, ताकी जातिगत समीकरण साधते हुए दलित वर्ग के वोटरों को रिझाया जा सके।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी राहत, पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू, ऐसे मिलेगा लाभ

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने समीक्षा बैठक में कहा है कि संत रविदास (Sant Ravidas Jayanti 2022) सभी वर्गों के संत थे। उनकी जयंती पर प्रदेश में राज्य, जिला, विकासखण्ड और सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी जगह गरिमापूर्ण और भव्य कार्यक्रम आयोजित हों। संतों का सम्मान हो। इन वर्गों के प्रति आदर का भाव हो। राज्य स्तर पर कार्यक्रम भोपाल में दोपहर 12 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में संत रविदास जी के मंदिर में दर्शन-पूजन एवं माल्यार्पण के साथ संतों का सम्मान किया जाएगा। अनुसूचित जाति के प्रशिक्षणार्थियों के कौशल उन्नयन के लिए स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी होगा।

यह भी पढ़े.. MP Transfer : मध्यप्रदेश में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों और संगठनों की सहभागिता होगी। जनता के सहयोग से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाएगा। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। कार्यक्रम अनुसूचित जाति वर्ग पर केन्द्रित हो और सफल उद्यमियों को आमंत्रित करें। विकास खंड मुख्यालय पर होने वाले संबंधित विधायक सम्मिलित हों। कार्यक्रम में अन्त्योदय समितियों के सदस्य, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। बैठक में वर्चुअली जुड़े मंत्रियों, विधायकों एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे।वही जिलों के प्रभारी मंत्री एवं जन-प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews