शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, एजेंसी को सौंपा जाएगा काम, किसानों को मिलेगा लाभ

farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) की 2022 में किसानों (MP Farmers) को लेकर बड़ी तैयारी है।जल्द प्रदेश में टिश्यू कल्चर लैब और फ्लोरीकल्चर गार्डन का काम शुरू होगा।इसके लिए एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वही उद्यानिकी, खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री कुशवाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मार्च तक लक्ष्य पूरे करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment: 1776 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र, 15 दिन में करना होगा ज्वाइन, जानें नई अपडेट

दरअसल, गुरूवार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने मंत्रालय में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिये कि पोटेटो टिश्यू कल्चर लैब और फ्लोरीकल्चर गार्डन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवायें। फ्लोरीकल्चर गार्डन के निर्माण में दक्षता और अनुभवी एजेंसी को कार्य दें।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि निर्यात प्रोत्साहन योजना में प्रदेश के उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रावधान किये गये हैं। प्रदेश की उद्यानिकी फसलों के उत्पादों का बेहतर विपणन और निर्यात सुनिश्चित करने के लिये विस्तृत कार्य-योजना तैयार करें।  उद्यानिकी फसलों के निर्यातकों और निर्यात प्रक्रिया से जुड़े व्यक्तियों की कार्यशाला आयोजित करें। उद्यानिकी किसानों के उत्पादों को अधिक से अधिक निर्यात करने की दिशा में प्रभावी पहल करें।

यह भी पढ़े.. EPFO: कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! बढ़ाई जा सकती है पेंशन राशि, जानें संसदीय समिति ने क्या कहा

राज्य मंत्री कुशवाह ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि चालू वित्तीय सत्र में दिये गये लक्ष्यों की पूर्ति 31 मार्च तक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने “एक जिला-एक उत्पाद” के संबंध में किये गये प्रावधानों और अन्य जानकारी को डिस्प्ले-बार्ड के माध्यम से जिला और तहसील के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews