बड़ी राहत: MP में एक भी जिला रेड जोन में नहीं, 30 जिलों में 1% से कम पॉजिटिविटी

mp corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जून (June 2021) का महिना MP के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।पूरे प्रदेश में एक भी रेड जोन वाला जिला नहीं और एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर 14186 पहुंच गई है। प्रदेश की साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 1.7 प्रतिशत तथा गुरुवार की पॉजिटिविटी 1.1% है।इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड संक्रमण की दृष्टि से अब प्रदेश का कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। किसी भी जिले की पॉजिटिविटी 5% से अधिक नहीं है। प्रदेश कोरोना संक्रमण से तेजी से बाहर निकल रहा है। शीघ्र ही प्रदेश को पूर्ण रूप से कोरोना संक्रमण मुक्त किए जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ।

यह भी पढ़े.. टॉपलेस फोटो पर टीना दत्ता को ट्रोल करना पड़ा भारी, यूजर बोला- माफ कर दो दीदी

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है MP के 30 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 1% से कम है तथा 22 जिलों में साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 1% से 5% तक है। सभी 52 जिलों की साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 5% से कम है। 3 जिलों इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर में ही कोरोना के 20 से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 287, भोपाल में 183, जबलपुर में 71, ग्वालियर में 17 तथा रतलाम में 16 नए प्रकरण आए हैं। इंदौर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी 4.9%, भोपाल की 3.8%, जबलपुर की 1.8%, ग्वालियर की 1.4% तथा रतलाम की साप्ताहिक पॉजिटिविटी 2.1% है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि MP 3 जिलों अलीराजपुर, झाबुआ तथा कटनी में कोरोना का कोई नया प्रकरण नहीं आया है। चार जिलों भिंड, मंडला, सिंगरौली तथा टीकमगढ़ में एक-एक नए प्रकरण आए हैं। सभी प्रभारी मंत्री एवं कोविड प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में अनलॉक प्रक्रिया पर पूरी नजर रखें तथा कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।भोपाल में कोरोना अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित कराने के लिए प्रभारी मंत्री के निर्देशन में ‘कोविड सेफ्टी टीम’ का कार्य माइक्रो मॉनिटरिंग का उत्तम उदाहरण है। अन्य जिले भी इसका अनुसरण करें।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन 11 संभागों में अलर्ट

चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में ‘कोविड सेफ्टी टीम’ द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रेजेंटेशन में बताया कि भोपाल जिले में 9159 दुकानें खोली गई हैं, जिनमें से 8632 दुकानें कोविड व्यवहार का पालन कर रही है, 319 दुकानों को कोविड अनुरूप व्यवहार न करने पर बंद कराया गया तथा 208 दुकानों के विरुद्ध 65 हजार 500 रूपये का जुर्माना किया गया और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन दुकानों को अनुमति है वे ही खुलें तथा निर्धारित समय पर बंद हो जाएं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews