MP School: कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों को बड़ी राहत, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से शुरू होगा नया सत्र

mp school News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP School. मध्य प्रदेश के कक्षा 1 से 8वीं के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।इस साल 1 मई से 14 जून तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं, ऐसे में नए सत्र की शुरूआत 15 जून से की जाएगी।  वही  बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar) ने शाजापुर दौरे के दौरान दी।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: 459 अलग अलग पदों पर निकली भर्तियां, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने स्कूल खोलने को लेकर बड़ा फैसला किया है, इसके तहत इस बार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्कूलाें का शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल की बजाय 15 जून से शुरू किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि 14 जून तक छात्रों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रहेंगी। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों को 7 दिन कम दिया जा रहा है। शिक्षकों को यह अवकाश 1 मई से 9 जून तक मिलेगा। फिलहाल शिक्षकों ने तय समय में छात्रों की पढ़ाई पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़े.. MP: सोमवार को रतलाम से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल, कई ट्रेनें रद्द-रूट में भी बदलाव

एमपी स्कूल शिक्षा मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में इस बार स्कूलों में 1 मई से 14 जून तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।बच्चों के स्कूल आगामी 20 अप्रैल तक ही जारी रहेंगे इसके बाद उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश दे दिया जाएगा । नया शिक्षा सत्र 15 जून से प्रारंभ होगा।15 जून से सभी बच्चे स्कूल में आएंगे।वर्तमान में प्राथमिक,माध्यमिक स्कूल और 11वीं की परीक्षाएं चल रही हैं और उसके बाद कॉपी जांचने और रिजल्ट तैयार करने का कार्य किया जाएगा। छात्रों की सेहत को देखते हुए प्रशासन और सरकार ने यह फैसला लिया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews