New Year से पहले मध्यप्रदेश के कॉलेज के छात्रों को बड़ी राहत, मिलेगा एक और मौका

New Year से पहले मध्यप्रदेश के कॉलेज के छात्रों को बड़ी राहत, मिलेगा एक और मौका

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल (New Year) से पहले मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने कॉलेज छात्रों (Colleage Student) को बड़ी राहत दी है। विभाग ने छात्रों को कॉलेजों में एडमिशन लेने का एक और मौका दिया है, जिसके तहत एक दिन के लिए फिर 31 दिसंबर (31 December) को एडमिशन (Admission) लिंक खोली जाएगी।प्रवेश लेने के लिए यह छात्रों के पास अंतिम मौका होगा, इसके बाद किसी भी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़े…VIDEO – मध्यप्रदेश पहुंचते ही सामने आया ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

दरअसल, हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बयान दिया था कि सरकारी और निजी कॉलेज (Government-Private College) 1 जनवरी से खोले जाएंगे।1 जनवरी (1 January) से तीन चरणों में कॉलेज  की कक्षाएं लगाई जाएंगी। पहले चरण यानी कि 1 जनवरी से साइंस स्ट्रीम के छात्रों की कक्षाएं (Classes) लगाई जाएंगी, वही 10 जनवरी से यूजीपीजी (UGPG) की फाइनल ईयर (Final Year) की क्लासेस आयोजित की जाएंगी। वहीं 20 जनवरी से पूरी क्षमता के साथ कॉलेज खोल दिए जाएंगे।इस दौरान एडमिशन की समस्या भी सामने आई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत साल के आखिरी दिन यानि 31 दिसंबर को एडमिशन लिंक एक दिन के लिए फिर खोला जाएगा, जो छात्र पहले किसी भी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाए थे वो चाहें तो इस दिन एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।प्रवेश लेने के लिए यह छात्रों के पास अंतिम मौका होगा, इसके बाद किसी भी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews