MP के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, गृह विभाग ने जारी किया ये आदेश

MP government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने स्मार्ट सिटी के गैर-विस्थापित कर्मचारियों (non-displaced employees) को बड़ी राहत दी है। इन कर्मचारियों को प्रतीक्षा-सूची से आवास आवंटित करने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में गृह विभाग, मप्र शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, मार्च-अप्रैल से होगी शुरूआत, सभी जिलों को मिलेगा लाभ

दरअसल, स्मार्ट सिटी (Smart City) के विस्थापित कर्मचारियों के कारण प्रतीक्षा-सूची के कर्मचारियों को भोपाल में विगत तीन वर्ष से आवास आवंटन का कार्य रुका हुआ था, जिसके बाद विस्थापित कर्मचारियों की आवास आवंटन की शेष संख्या तथा उपलब्ध आवासों की समीक्षा उपरांत गृह विभाग (MP Home Department) द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि एफ-टाइप के 310 और जी-टाइप के 66 आवास गैर-विस्थापित कर्मचारियों की प्रतीक्षा-सूची से आवंटित हो सकेंगे।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी, इन्हें मिलेगा लाभ

इसके लिए गृह विभाग ने गैर-विस्थापित कर्मचारियों के लिए भोपाल स्थित समस्त रिक्त “एफ” टाइप आवास गृह और 66 जी-टाइप के रिक्त आवास गृह सामान्य प्रतीक्षा सूची से आवंटित किये जाने की अनुमति प्रदान की है।

MP HOME DEPARTMENT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews