लॉकडाउन के बीच अभिभावको को बड़ी राहत,शिक्षा विभाग ने जारी किए ये आदेश

लॉकडाउन के बीच अभिभावको को बड़ी राहत,शिक्षा विभाग ने जारी किए ये आदेश

भोपाल।
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी स्कूल चाहे सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), यह एमपी बोर्ड (MP Board) से संबंधित शिक्षा संस्थान अभिभावकों पर किसी भी प्रकार से फीस के लिए दबाव नहीं बनाएगी।

दरअसल, लॉकडाउन के चलते स्कूल पूरी तरह से बंद है, कामकाज ठप्प पड़ा है, बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन बच्चों पर फीस का दवाब बना रहे है। इसको लेकर प्रदेश के पालक महासंघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने मांग की थी कि लॉकडाउन के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा रहे इसलिए निजी स्कूलों को फीस माफ करने को कहा जाए।

इस मांग को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि कोई भी स्कूल चाहे सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), यह एमपी बोर्ड (MP Board) से संबंधित शिक्षा संस्थान अभिभावकों पर किसी भी प्रकार से फीस के लिए दबाव नहीं बनाएगी। विभाग ने कहा कि लॉकडाउन के चलते कोई भी बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है इसलिए सभी अभिभावकों को 30 अप्रैल तक फीस जमा करने का समय दिया जाएगा तथा फीस को लेकर निजी स्कूल अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का दबाव या लेट फीस नहीं लगा सकते हैं।

बता दें कि इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने भी आदेश जारी किया किया था उन्होंने कहा कि अभिभावकों की लगातार शिकायतें आ रही हैं की प्राइवेट स्कूल उनके ऊपर फीस जमा करने का दबाव बना रही है जबकि लॉकडाउन के चलते सभी स्कूलों में 14 अप्रैल तक छुट्टी घोषित की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews