यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में जोड़े गए अतिरिक्त कोच

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदन महल, जबलपुर, आधारताल स्टेशन पर ठहराव लेती है
Indian Railways

यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच सहित कुल तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं।

28 मई से होगी कोच में वृद्धि 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 28 मई 2025 से इस ट्रेन में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच की वृद्धि की जाएगी। अब यह ट्रेन कुल 23 कोचों के साथ संचालित होगी, जिससे अधिक यात्रियों को आरक्षण की सुविधा मिल सकेगी।

यात्रियों को राहत 

इस निर्णय से गर्मियों की छुट्टियों में प्रतीक्षा सूची में राहत मिलेगी और स्लीपर व एसी श्रेणी में यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदन महल, जबलपुर, आधारताल स्टेशन पर ठहराव लेती है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews