
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 महिन में एक लाख लोगों को रोजगार (Employment) का लक्ष्य लेकर चल रही शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मप्र में औद्योगिक विकास एवं निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण है। सरकार रियायती मूल्य पर भूमि, बिजली तथा उद्योगों के लिए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करा रही है। आप निवेश कीजिए और क्षेत्र का विकास कीजिए, हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।
यह भी पढ़े.. MP School: स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों को दी बड़ी राहत, निर्देश जारी
दरअसल, 17 जुलाई सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बुरहानपुर जिले (Burhanpur District) में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगों (industries) के विकास और आत्म-निर्भर बुरहानपुर के रोडमैप बनाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बुरहानपुर के उद्योग पतियों को भोपाल आमंत्रित किया था।इसके बाद आज सोमवार को बुरहानपुर पावरलूम टेक्सटाईल क्लस्टर के निवेशकों ने मंत्रालय में मुलाकात की।
यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए वेतनवृद्धि को लेकर बड़ी खबर, वित्त विभाग ने जारी किया ये आदेश
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवेशकों की मांग पर रहेटखुर्द औद्योगिक क्षेत्र की कीमत में 30 प्रतिशत की कमी, सुखपुरी अविकसित भूमि को क्लस्टर विकास के लिए सीधे प्रदान करने, 20 करोड़ रूपए तक की क्लस्टर विकास में सहायता, 5 वर्ष के लिए ब्याज अनुदान दिए जाने तथा क्लस्टर क्षेत्र को रहेटखुर्द के स्थापित सब स्टेशन से जोड़े जाने की सहमति प्रदान की।
बैठक में ये हुई शामिल
प्रतिनिधि-मंडल में प्रदीप तोदी अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, प्रशांत श्रॉफ अध्यक्ष बुरहानपुर चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, प्रवीण चौकस सचिव बुरहानपुर चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, सुरेश लखोटिया उपाध्यक्ष टेक्सटाईल प्रोसेसर्स एसोसिएशन, कृष्ण कन्हैया मित्तल पूर्व अध्यक्ष टेक्सटाईल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, सैय्यद फरीद उपाध्यक्ष म.प्र. लघु उद्योग संघ, उद्योगपति विजय पोद्दार एवं आनन्द चौकसे आदि शामिल थे।
बुरहानपुर पॉवरलूम/टेक्सटाइल क्लस्टर-Burhanpur Powerloom Textile Cluster
- प्रस्तावित क्षेत्र – रहेट खुर्द औद्योगिक क्षेत्र 78 एकड़, सुखपुरी ग्राम में उपलब्ध 153 एकड़ अविकसित शासकीय और विभाग का क्लस्टर-19 एकड़।
- प्रस्तावित निवेश – 350 करोड़ रूपये
- तैयार निवेशक – 107
- संभावित रोजगार सृजन – 8000
- निवेशकों द्वारा सुखपुरी में में किया जाने वाला पूंजी निवेश व्यय – 56 करोड़ रूपये
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

